उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग को मजबूत करेंगे अभिनव थापर
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरपर्सन, को-चेयरपर्सन और कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
जारी सूची के मुताबिक अभिनव थापर को उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
वहीं भारत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को को-चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सोशल मीडिया विभाग में चार कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें मधुसूदन सुंदेरियाल, रोहित भट्ट, दिनेश चंद्र टम्टा और जसवीर कौर शामिल हैं।
कांग्रेस की ओर से यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।
कांग्रेस उत्तराखंड में डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी राजनीतिक गतिविधियों और अभियान को और प्रभावी बनाने की तैयारी में है।



More Stories
Jwalapur Assembly ये दावेदार है कुछ अलग, पेश किया अपना दावा
रानीपुर विधानसभा से भाजपा टिकट के लिए संजीव चौधरी ने ठोकी ताल, सौंपा आवेदन
Ranipur Assembly – हरजीत सिंह ने पेश की भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी, सौंपा बायोडाटा