November 20, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Haridwar Kumbh 2027 Ahahvan Akhada will be sapreted itself from Juna akhada

हरिद्वार कुंभ 2027 – आह्वान अखाड़ा, जूना अखाड़े से अलग करेगा अपनी राह!

हरिद्वार कुंभ 2027 – आवाहन अखाड़े में विरोधी स्वर, क्या जूना अखाड़े से अलग होगी आगे की राह

अजय गिरि महाराज बने नए सचिव, संगठनात्मक बदलाव और व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में हुई तीखी बहस; जनवरी में होगा अंतिम फैसला

हरिद्वार। श्री शंभू पंच दशनाम आवाहन अखाड़े में गुरुवार को आयोजित बैठक में अखाड़े की व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और संगठनात्मक बदलावों को लेकर संतों के बीच तीखी चर्चा हुई।

बैठक में कई मुद्दों पर सहमति नहीं बनने के चलते गहमागहमी का माहौल बना रहा। इस दौरान सचिव पद पर बदलाव करते हुए श्रीमहंत दुर्गा गिरि महाराज (13 मढ़ी) के स्थान पर हरियाणा के अजय गिरि महाराज को अखाड़े का नया सचिव Haridwar Kumbh 2027 Ahahvan Akhada will be sapreted itself from Juna akhada नियुक्त किया गया।

बैठक में अखाड़े की वर्तमान व्यवस्थाओं, विकास कार्यों को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

Haridwar Kumbh 2027 Ahahvan Akhada will be sapreted itself from Juna akhada संतों ने अपने-अपने सुझाव रखे, लेकिन कई मुद्दों पर मतभेद सामने आए। इन विषयों को लेकर बैठक में काफी देर तक बहस होती रही।

देखें वीडियो – अखाड़े के पूर्व सचिव श्री महंत गोपाल गिरी क्या कुछ कहते है जूना अखाड़े को लेकर आप भी सुने

बैठक में अखाड़े के भविष्य और अन्य अखाड़ों के साथ संबंधों Haridwar Kumbh 2027 Ahahvan Akhada will be sapreted itself from Juna akhada को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। विशेष रूप से जूना अखाड़े का साथ छोड़कर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी से जुड़ने के प्रस्ताव पर संतों के बीच विचार-विमर्श हुआ। इस प्रस्ताव को लेकर बैठक में गर्मागर्म बहस हुई, लेकिन फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया।

Haridwar Kumbh 2027 Ahahvan Akhada will be sapreted itself from Juna akhada संतों के बीच सहमति बनी कि अखाड़े से जुड़े इन महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों पर अंतिम निर्णय जनवरी में होने वाली अगली बैठक में लिया जाएगा। तब तक प्रस्ताव के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

वहीं, बैठक में सचिव पद पर श्रीमहंत दुर्गा गिरि महाराज (13 मढ़ी) के स्थान पर अजय गिरि महाराज को जिम्मेदारी सौंपे जाने का निर्णय लिया गया।

About The Author