नगर निगम भूमि घोटाले के दो अधिकारियों को सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है।
इस बहु चर्चित भूमि घोटाले से जुड़े एक पीसीएस और IAS अधिकारी को नई तैनाती दी गई है।
Dehradun। उत्तराखंड शासन ने नगर निगम घोटाले से जुड़े रहे दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनकी तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
IAS अधिकारी कर्मेंद्र सिंह और PCS अधिकारी अजयवीर सिंह की एक बार फिर शासन स्तर पर सक्रिय भूमिका में वापसी हुई है।
अब शासन ने IAS अधिकारी कर्मेंद्र सिंह को अपर सचिव, बाल विकास एवं महिला कल्याण का दायित्व सौंपा है।
वहीं PCS अधिकारी अजयवीर सिंह को गन्ना चीनी मिल, डोईवाला का अधिशासी अधिकारी बनाया गया है।
नगर निगम घोटाले की जांच के दौरान तत्कालीन नगर आयुक्त IAS वरुण चौधरी की सेवा से बर्खास्तगी की सिफारिश की गई थी।
वहीं तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट और तत्कालीन SDM अजयवीर सिंह की वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई थी।
जांच में करीब 14 करोड़ रुपये की जमीन को 54 करोड़ रुपये में खरीदे जाने का मामला सामने आया था।

More Stories
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि
पीक आवर्स में 350 मेगावाट तक बिजली की कमी, एक सप्ताह में सुधार के निर्देश
युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना धामी सरकार की प्राथमिकता: सुनील सैनी