November 15, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Jwalapur Assembly Manoj Gautam claimed for as bjp candidate

Jwalapur Assembly ये दावेदार है कुछ अलग, पेश किया अपना दावा

Jwalapur Assembly ये दावेदार है कुछ अलग, पेश किया अपना दावा

 

मनोज गौतम ने राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी और जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की मौजूदगी में हुई रायशुमारी के दौरान अपना दावा पेश किया।

 

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है।

Jwalapur Assembly Manoj Gautam claimed for as bjp candidate  शनिवार को भाजपा जिला हरिद्वार कार्यालय में विधानसभा-27 ज्वालापुर के लिए आयोजित रायशुमारी बैठक में मनोज गतम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पार्टी के टिकट के लिए औपचारिक रूप से आवेदन प्रस्तुत किया।

बैठक राज्यसभा सांसद एवं विधानसभा प्रभारी डॉ. कल्पना सैनी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुई।

इस दौरान विधानसभा ज्वालापुर से मनोज गौतम नेे अपनी दावेदारी को लेकर आवेदन पत्र सौंपकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की इच्छा जताई।

रायशुमारी बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न Jwalapur Assembly Manoj Gautam claimed for as bjp candidate महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

इसमें क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और आमजन की अपेक्षाओं को लेकर अपने विचार रखे गए।

मनोज गौतम ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ वह निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Jwalapur Assembly Manoj Gautam claimed for as bjp candidate ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दावेदारों के विचार और सुझाव सुने गए। अब विधानसभा क्षेत्र से सामने आ रही दावेदारियों पर पार्टी नेतृत्व के निर्णय का इंतजार है।

About The Author