Akhada Parishad के दोनों गुटों में बनी सहमति, हरिद्वार कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज
तीन अखाड़ों की आंतरिक कलह दूर करने के लिए भी शुरू हुई पहल, दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर निकाला जाएगा समाधान
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के दोनों गुटों के एक होने से आगामी हरिद्वार कुंभ-2027 को दिव्य और भव्य बनाने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
देखे वीडियो में आखिर तीन अखाड़ों की आंतरिक कलह को निपटाने का क्या बना है प्लान
परिषद के दोनों गुटों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद अब तीन प्रमुख अखाड़ों—नया उदासीन, बड़ा उदासीन और निर्मल अखाड़े में चल रही आंतरिक कलह को समाप्त करने की दिशा में भी पहल शुरू हो गई है।
दोनों गुटों ने इस बात पर सहमति जताई है कि संबंधित अखाड़ों के अलग-अलग धड़ों को एक साथ बैठाकर बातचीत की जाएगी और आपसी विवादों का सर्वमान्य समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि दोनों धड़ों को एक साथ बैठाकर सभी के साथ न्याय किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो संत गलत पाए जाएंगे, उन्हें अखाड़े से बाहर किया जाएगा। उद्देश्य यह है कि अखाड़ों की व्यवस्था और परंपराओं को व्यवस्थित रखते हुए विवादों का समाधान किया जाए।
वहीं, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक करौली शंकर महादेव ने कहा कि अखाड़ों की आंतरिक कलह को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जल्द ही दोनों पक्षों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकाला जाएगा, ताकि आगामी कुंभ को दिव्य और भव्य स्वरूप दिया
जा सके।
अखाड़ा परिषद के दोनों गुटों के बीच बनी सहमति को कुंभ-2027 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब निगाहें तीनों अखाड़ों के विवादों के समाधान और संतों के बीच आपसी एकता स्थापित करने की पहल पर टिकी हैं।



More Stories
Amit Shah के दौरे की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा
Haridwar Kumbh 2027 से पहले धर्मनगरी का मेकओवर! एक रंग एक रूप में दिखेगा शहर