रानीपुर विधानसभा से भाजपा टिकट के लिए संजीव चौधरी ने ठोकी ताल, कल्पना सैनी को सौंपा आवेदन
दावेदारी के ऐलान पर समर्थकों ने की आतिशबाजी, फूल-मालाओं के साथ किया स्वागत
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को संजीव चौधरी ने अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी को अपना आवेदन सौंपकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने का अनुरोध किया।
इससे पूर्व संजीव चौधरी के समर्थकों में उनकी दावेदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी भी की।
संजीव चौधरी की ओर से पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत किए जाने के बाद रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा टिकट को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। अब पार्टी नेतृत्व के निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हैं।



More Stories
Ranipur Assembly – हरजीत सिंह ने पेश की भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी, सौंपा बायोडाटा
BAL Diwas – नेहरू जयंती पर मायापुर में कांग्रेस ने दी पुष्पांजलि, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा
Assembly elections 2027 -हरिद्वार शहर सीट पर दावेदारों में दिख रहा उत्साह