August 27, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

rakshabandhan-programme-orgnaied-in-gopal-dham-haridwar

Rakshabandhan रक्षा सूत्र में स्नेह, सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश- रोहन सहगल

Rakshabandhan रक्षा सूत्र में स्नेह, सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश- रोहन सहगल

हरिद्वार। देवपुरा स्थित गोपाल , धाम में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा संस्कार भारती के संरक्षक रोहन सहगल द्वारा भव्य रक्षाबंधन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचीं बहनों ने रोहन सहगल को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का महापर्व श्रद्धा और आत्मीयता के साथ मनाया।

rakshabandhan-programme-orgnaied-in-gopal-dham-haridwar इस अवसर पर वातावरण भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अपनत्व की भावना से सराबोर दिखाई दिया।

बहनों ने रोहन सहगल के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।

वहीं सहगल ने भी सभी बहनों को सम्मान और स्नेह के साथ रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

रोहन सहगल ने कहा— “बहनों का सम्मान और सुरक्षा हमारा संकल्प”

rakshabandhan-programme-orgnaied-in-gopal-dham-haridwarइस अवसर पर रोहन सहगल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का पावन प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि बहनें परिवार और समाज की शक्ति हैं तथा प्रत्येक भाई का दायित्व है कि वह अपनी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहे।

उन्होंने कहा, “रक्षा सूत्र की यह डोर हमें अपने रिश्तों की rakshabandhan-programme-orgnaied-in-gopal-dham-haridwarजिम्मेदारी निभाने और समाज में बहनों के सम्मान को सर्वोच्च स्थान देने की प्रेरणा देती है।

मेरा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र की प्रत्येक बहन स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और परिवार का अभिन्न हिस्सा महसूस करे।”

समारोह के दौरान उपस्थित बहनों ने रोहन सहगल के प्रति आत्मीयता व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ सामाजिक समरसता, महिला सम्मान और आपसी सौहार्द का भी सुंदर संदेश दिया।

राहुल सहगल, पंकज सहगल  आंचल सहगल कुमारी इसीका सहगल, बीना सहगल, रेनू सहगल, महक सहगल, शिमला सैनी, सुमन, ज्योति भट्ट, आशा साहनी, सुषमा साहनी, निशा कश्यप, संतोष साहू, पवन राठौर भारी संख्या में बहने तथा क्षेत्रवासी उपस्थित थे

About The Author