November 14, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Ranipur Assembly -Harjeet Singh claimed for upcoming elections in Haridwar

Ranipur Assembly – हरजीत सिंह ने पेश की भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी, सौंपा बायोडाटा

Ranipur Assembly से हरजीत सिंह ने पेश की भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी, पर्यवेक्षकों को सौंपा बायोडाटा

25 वर्षों की संगठनात्मक निष्ठा, संघर्ष और समर्पण के आधार पर पार्टी नेतृत्व से मांगा अवसर

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ने आज भाजपा जिला कार्यालय में रानीपुर विधानसभा-26 से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर उन्होंने पार्टी की ओर से आए पर्यवेक्षकों एवं वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपना विस्तृत बायोडाटा प्रस्तुत करते हुए रानीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने का अनुरोध किया।

Ranipur Assembly -Harjeet Singh claimed for upcoming elections in Haridwar इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं पर्यवेक्षक डॉ. कल्पना सैनी जी तथा विधानसभा प्रभारी शोभाराम प्रजापति के समक्ष उन्होंने अपनी संगठनात्मक यात्रा, राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में किए गए जनसेवा के कार्यों का विवरण रखा।

हरजीत सिंह ने कहा कि वह पिछले लगभग 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में Ranipur Assembly -Harjeet Singh claimed for upcoming elections in Haridwar निरंतर संगठन की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 2001 में युवा मोर्चा के वार्ड अध्यक्ष के रूप में की थी।

इसके बाद मंडल उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में तीन बार जिम्मेदारी, मुख्य संगठन में जिला महामंत्री, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री, युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष, मुख्य संगठन में जिला उपाध्यक्ष सहित विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन किया है।

Ranipur Assembly -Harjeet Singh claimed for upcoming elections in Haridwar वर्तमान में वह भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं तथा माटी कला आयोग में भी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके लिए केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा, संस्कार, राष्ट्रसेवा और जनसेवा का माध्यम है।

बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखी है।

पार्टी ने समय-समय पर जो भी जिम्मेदारी दी, उसे पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया है।

हरजीत सिंह ने बताया कि अपने लंबे राजनीतिक सफर में उन्होंने पद और प्रतिष्ठा से अधिक संगठन की मजबूती को प्राथमिकता दी है।

समाज के जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह, शिक्षा, बिजली, पानी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए हैं।

वह आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनकर जनसेवा को अपनी राजनीति का आधार मानते हैं।

उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक संयोजक के रूप में भी संगठन की जिम्मेदारी निभाई तथा पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों में सक्रिय भागीदारी की।

रानीपुर विधानसभा के लिए अपनी प्राथमिकताओं पर उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा हरिद्वार की महत्वपूर्ण विधानसभा है।

यहां औद्योगिक क्षेत्र, शहरी एवं ग्रामीण आबादी के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक वर्गों का प्रतिनिधित्व है।

इस क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को समझने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए एक सक्रिय, अनुभवी और संगठन से जुड़ा हुआ जनप्रतिनिधि आवश्यक है।

हरजीत सिंह ने भावुक अपील करते हुए कहा कि आज वह पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के समक्ष किसी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि अपने 25 वर्षों के संगठनात्मक अनुभव, संघर्ष और समर्पण के आधार पर एक अवसर की अपेक्षा लेकर पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने अपने राजनीतिक जीवन का प्रत्येक वर्ष भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और समाजसेवा को समर्पित किया है।

अनेक अवसरों पर संगठन के लिए दिन-रात मेहनत की है और पार्टी द्वारा सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी को अपना कर्तव्य समझकर निभाया है।

अब मेरी हार्दिक इच्छा है कि पार्टी मुझे रानीपुर विधानसभा-26 से प्रत्याशी के रूप में जनता की सेवा करने का अवसर प्रदान करे।”

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में हजारों समर्पित कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता का अपना महत्व है। मेरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उचित मूल्यांकन करेगा।

हरजीत सिंह ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,

संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा जी तथा पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व से विनम्र आग्रह किया कि उनके 25 वर्षों के संगठनात्मक योगदान और जनसेवा के अनुभव को ध्यान में रखते हुए

उन्हें रानीपुर विधानसभा-26 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान किया जाए।

अंत में उन्होंने कहा कि “मेरे लिए पद से बड़ा संगठन, राजनीति से बड़ा राष्ट्र और चुनाव से बड़ी जनता की सेवा है। यदि पार्टी मुझे अवसर देती है तो मैं रानीपुर विधानसभा में भाजपा की विजय,

संगठन की मजबूती और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी पूरी शक्ति, अनुभव और जीवन का प्रत्येक क्षण समर्पित कर दूंगा। मेरा विश्वास, मेरी निष्ठा और मेरा समर्पण सदैव भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है और आगे भी रहेगा।”

About The Author