National Highway पर चलती हुई कार बनी आग का गोला,बाल बाल बचे कार सवार-
यूपी के कौशाम्बी जिले के सैनी कोतवाली के नेशनल हाइवे पे मंगलवार दोपहर एक चलती हुई कार आग का गोला बन गई।
संदिग्ध परिस्थितियों में चार पहिया वाहन में लगी आग से सैनी चौराहे अफरा तफरी मच गई।
जलती हुई कार को देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी ।
मौके पर पहुंचे फायर टीम के जवानों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पाया।
कार सवार दो लोगों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई,कार सवार लोग कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे थे।
घटना सैनी कोतवाली के सैनी चौराहे की बताई जा रही है, फिलहाल सैनी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।


More Stories
नेपाल त्रासदी में मदद के लिए आगे आए संत, 30 मिनट में जुटाए 38 लाख रुपए
संतों के स्टिंग ऑपरेशन पर भड़का अखाड़ा परिषद, कानूनी कार्यवाही की तैयारी
Haridwar Kumbh 2027 नया उदासीन अखाड़े के दो गुट आमने-सामने