दिल्ली में हुई अहम बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री पर फैसला न हो पाने से गहमागहमी अभी बनी हुई है नए सीएम को लेकर सस्पेंसअभी बरकरार है।
इसी बीच ऋषिकेश से विधायक और पूर्व सरकार में विधानसभा स्पीकर रहे प्रेमचंद अग्रवाल उत्तराखंड के प्रवेशक और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने पहुंचे
देहरादून| उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज रक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से अपने दिल्ली दौरे के दौरान शिष्टाचार भेंट की|
इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार निर्वाचित होने एवं उत्तराखंड में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के लिए बधाई दी|
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक परिदृश्य समेत विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई|
वहीं रक्षा मंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल को उनके विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहे सफलतम कार्यकाल के लिए भी बधाई दी|



More Stories
Haridwar News गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत तीन लोग बहे, दो का रेस्क्यू; चालक लापता
अनुपूरक बजट में Haridwar kumbh को 290,हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर को 30 करोड़ रुपये
SSP Kumbh मेला वाहन पार्किंग स्थलों का किया निरीक्षण