November 1, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Haridwar Kumbh 2027 The city will uniform look and theme.

Haridwar Kumbh 2027 से पहले धर्मनगरी का मेकओवर! एक रंग एक रूप में दिखेगा शहर

Haridwar Kumbh 2027 में बदलेगी हरिद्वार की सूरत, एक रंग और एक डिजाइन में नजर आएगी पूरी धर्मनगरी

दुकानों से लेकर होटल, आश्रम और घरों तक दिखेगी एकरूपता, खास डिजाइन के होंगे साइन बोर्ड; एचआरडीए ने शुरू किया शहर को नया रूप देने का अभियान

हरिद्वार। कुंभ-2027 में हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार गंगा के घाटों और मंदिरों के साथ-साथ एक सजी-संवरी

Haridwar Kumbh 2027 The city will uniform look and theme.

और बदली हुई धर्मनगरी भी देखने को मिलेगी।

 

शहर की पहचान अब केवल गंगा, घाट और मंदिरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि एक जैसी रंगत, आकर्षक भवनों और खूबसूरत साइन बोर्ड के जरिए हरिद्वार को एक नई पहचान देने की तैयारी है।

Haridwar Kumbh 2027 The city will uniform look and theme.कुंभ से पहले शहर की तस्वीर बदलने के लिए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने सौंदर्यीकरण का व्यापक अभियान शुरू कर दिया है।

इस योजना के तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर स्थित दुकानों, होटलों, आश्रमों और भवनों की दीवारें निर्धारित रंगों में रंगी जाएंगी।

प्रतिष्ठानों के साइन बोर्ड भी एक खास डिजाइन और तय स्वरूप में तैयार किए जाएंगे।

Haridwar Kumbh 2027 The city will uniform look and theme.मकसद साफ है कि धर्मनगरी के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर बेतरतीब रंगों और अलग-अलग डिजाइन की जगह एकरूपता दिखाई दे।

इससे कुंभ के दौरान हरिद्वार आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शहर का एक आकर्षक, व्यवस्थित और भव्य स्वरूप देखने को मिलेगा।

इन प्रमुख मार्गों पर बदलेगा शहर का रंग-रूप

एचआरडीए की योजना के अनुसार देवपुरा चौक से शिवमूर्ति, अपर रोड, हरकी पैड़ी, भीमगोडा होते हुए खड़खड़ी और सूखी नदी तक मुख्य मार्गों की दीवारों को एकरूप रंग दिया जाएगा।

इसके अलावा शंकराचार्य चौक से तुलसी चौक होते हुए शिवमूर्ति तक तथा शंकराचार्य चौक से झंडा चौक होते हुए दक्ष मंदिर तक भी सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा।

इन मार्गों पर आने वाले बाजारों और प्रतिष्ठानों को भी निर्धारित रंग और डिजाइन के अनुरूप सजाने की तैयारी है।

दुकानों और होटलों के साइन बोर्ड के लिए विशेष डिजाइन तय किया जाएगा, ताकि पूरे क्षेत्र में एक जैसी थीम और सुंदरता नजर आए। इस तरह कुंभ के प्रमुख मार्गों पर पहुंचते ही श्रद्धालुओं को एक अलग और आकर्षक वातावरण का एहसास होगा।

Haridwar Kumbh 2027 The city will uniform look and theme.मेलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में चल रही तैयारी

इस महत्वाकांक्षी योजना की जिम्मेदारी हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है।

प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं मेलाधिकारी सोनिका के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन में योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। कई क्षेत्रों में रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का काम भी प्रगति पर है।

प्राधिकरण के सचिव प्रत्यूष सिंह ने बताया कि कुंभ मेले के दृष्टिगत हरिद्वार को आकर्षक और व्यवस्थित स्वरूप देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

शहर के प्रमुख मार्गों पर एकरूपता के साथ रंग-रोगन कराया जाएगा और प्रतिष्ठानों के साइन बोर्ड भी विशेष डिजाइन के अनुरूप तैयार किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पूरे अभियान की प्राधिकरण स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी नई पहचान

कुंभ-2027 को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियों के बीच शहर का यह सौंदर्यीकरण अभियान भी खास महत्व रखता है। एक रंग, एक डिजाइन और व्यवस्थित साइन बोर्ड की परिकल्पना पूरी होती है तो हरिद्वार के प्रमुख बाजारों और मार्गों की तस्वीर काफी हद तक बदल सकती है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि यह योजना कितनी तेजी और खूबसूरती के साथ धरातल पर उतरती है। कुंभ में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए धर्मनगरी को एक नए और आकर्षक कलेवर में सजाने की तैयारी है।

About The Author