April 26, 2024

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Patanjali University- वार्षिकोत्सव ‘अभ्युदय 2022’ के खेल महोत्सव का समापन

पतंजलि विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव ‘अभ्युदय 2022’ के खेल महोत्सव का समापन।

हरिद्वार। वार्षिकोत्सव ‘अभ्युदय 2022’ के अन्तर्गत त्रिदिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के नवीन प्रांगण में किया गया।

इस महोत्सव में विभिन्न प्रकार के भारतीय खेलों सहित अन्य खेलों में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिनमें खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी, क्रिकेट, बॉलीबॉल, रिलेरेस सहित अन्य खेल स्पर्धा का सफ़ल आयोजन किया गया।

पतंजलि विश्वविद्यालय के रामदेव ने अपने उद्बोधान में खेल को जीवन के विभिन्न आयामों से जोड़कर समझाते हुए इसकी प्रासंगिकता को विस्तार से बताया एवं सभी प्रतिभागियों व आयोजन समिति के सभी सदस्यों को अपना शुभाशीर्वाद दिया।

कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त जीवन के लिए खेलों की सार्थकता को बताया।

साथ ही आचार्यश्री ने कहा कि विश्व में सर्वाधिाक युवाओं वाले देश भारत के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए पतंजलि विश्वविद्यालय पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रहता है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल ने भी अपना उद्बोधन दिया।

प्रो. अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में जीवन के अनुभव व विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से खेल के द्वारा होने वाले मनो-शारीरिक विकास की चर्चा की।

अभ्युदय महोत्सव के संयोजक डॉ. नरेन्द्र सिंह ने तीन दिनों तक चले खेल महोत्सव के सफ़ल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों, सहयोगियों को धन्यवाद दिया और अभ्युदय वार्षिकोत्सव के अन्य आयोजन की शुभकामनाएं भी दी।

About The Author