Uttrakhand New Government-कार्यवाहक सीएम धामी सहित ये बड़े नेता दिल्ली रवाना।
देहरादून उत्तराखंड में भाजपा की नई सरकार बनाने को लेकर मंगलवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली रवाना हो गए हैं बताया जा रहा है कि दिल्ली में सरकार गठन और मंत्रिमंडल को लेकर एक अहम बैठक होने जा रही है कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और संगठन महामंत्री अजय कुमार को भी दिल्ली बुलाया गया है।
बताया जा रहा है बैठक में कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी और मदन कौशिक ओर संगठन महामंत्री अजयकुमार शामिल होंगे।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और महासचिव (संगठन) बीएल संतोष मौजूद रहेंगे।
आपको बता दें कि कल ही उत्तराखंड में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।



More Stories
Gairshain उत्तराखंड में पहली बार: गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र
Haridwar Congress -विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना