हरिद्वार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 का मतदान 14 फरवरी को हो चुका है
लेकिन राजनीतिक उठापटक अभी तक जारी है हरिद्वार ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतिस्वरानंद को खासा नुकसान पहुंचा रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नरेश शर्मा आज कनखल थाने जा पहुंचे
और स्वामी यतिस्वरानंद के इशारे पर कुछ लोगों द्वारा जान से मारे जाने और क्षेत्र में ना घुसने की धमकी देने की बात कही है नरेश शर्मा द्वारा इस संबंध में थाना कनखल में तहरीर भी दी गई है।
हरिद्वार जिले की हॉट सीटों में सुमार हरिद्वार ग्रामीण पर आम आदमी पार्टी के नरेश शर्मा ,भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद को खासा नुकसान पहुचाते दिखाई दे रहे हैं। जिस कारण आप प्रत्याशी ओर भाजपा प्रत्याशी के बीच राजनीतिक द्वंद लगातार चल रहा है
जिस बीच आज हरिद्वार ग्रामीण से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नरेश शर्मा थाना कनखल पहुंचे जहां उन्होंने एक तहरीर देते हुए स्वामी यतीश्वरानंद पर अपने गुर्गो मुनेश ओर भीम द्वारा उनके पीछे उनके बीवी बच्चों को धमकाने और चुनाव के एक दिन पूर्व उनके साथ गाली गलौज किए जाने का आरोप लगाये है।
नरेश शर्मा का कहना है कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद चुनाव हार रहे हैं और अपनी हार का मुख्य कारण आम आदमी पार्टी के नरेश शर्मा को मान रहे हैं
जिस कारण वे लगातार चुनाव और उसके बाद अब भी लगातार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि स्वामी यतीश्वरानंद कहीं उनकी हत्या ना करा दें,
उन्होंने बताया कि आज जब वह अपने विधानसभा क्षेत्र में थे तब उनके घर पर कुछ लोगों द्वारा उनके घर पहुंच उनकी बीवी-बच्चों को धमकाने लगे, जिसकी सूचना पर वे तुरंत कनखल थाने पहुंचे और घटना की संपूर्ण जानकारी पुलिस को दी।



More Stories
Gairshain उत्तराखंड में पहली बार: गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र
Haridwar Congress -विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना