देहरादून। केदारनाथ की भूमि से उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मुखिया करण माहरा ने पार्टी की ओर से अगले मुख्य मंत्री का ऐलान कर दिया है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियो में माहरा इस बड़े नेता को पार्टी का अगला मुख्यमंत्री होने का ऐलान करते हुए नजर आ रहे है।
दरअसल केदारनाथ उपचुनाव के दौरान मनोज रावत के लिए प्रचार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने यह बात कही जो आज वीडियो के रूप में सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है।
हुआ कुछ यूं कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा लोगों को संबोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने लोगों से मनोज रावत को वोट देने की अपील की।
महज 14 सेकेंड की इस वीडियो वे कहते यह कहते हुए नजर आ रहे है जिसमें वे भाजपा को सबक सिखाने के लिए मनोज रावत को वोट देने की बात कर रहे है।
इसके बाद उन्होंने यशपाल आर्य के कंधे पर हाथ रखते हुए क्या कहा ध्यान से आप भी सुने इस वीडियो में……


More Stories
हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी गति, अपर मेलाधिकारी ने संभाला मोर्चा
Uttrakhand Cabinet का बड़ा फैसला -पलायन रोकने को उठाया महत्वपूर्ण कदम
Property News -लैंड फ्रॉड मामलों में देहरादून सबसे आगे, हरिद्वार दूसरे नंबर पर