4 साल बेमिसाल में 9 साल की भाजपा सरकार का जिक्र कर गए अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल का भी किया जिक्र
हरिद्वार। उत्तराखंड में आयोजित “धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में न केवल धामी सरकार के कार्यकाल की तारीफ की बल्कि उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत के 4 साल को भी जोड़ते हुए भाजपा सरकार के 9 साल के काम का कई बार जिक्र किए।
अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को सराहा और साथ ही भाजपा सरकार के पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल को भी उल्लेखनीय बताया।
अमित शाह ने अपने भाषण में कई बार 9 साल की भाजपा सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान राज्य में विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम हुई है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान उत्तराखंड में कई बड़े घोटाले सामने आए थे।
उन्होंने हरीश रावत स्टिंग प्रकरण, कुमाऊं खाद्यान्न घोटाला और छात्रवृत्ति घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी मामले कांग्रेस शासनकाल में हुए थे।
अमित शाह ने कहा कि विपक्ष भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल में एक भी घोटाला साबित नहीं कर पाया है।
अपने संबोधन में एक बार फिर धामी और त्रिवेंद्र सरकार के 9 सालों का जिक्र करते हुए शाह ने राज्य की आर्थिक प्रगति का भी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 9 वर्षों में उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 25 हजार रुपये से बढ़कर 2 लाख 60 हजार रुपये हो गई है, जो राज्य के विकास का स्पष्ट संकेत है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड में सड़क, पर्यटन, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और आने वाले समय में भी विकास की गति इसी तरह जारी रहेगी।
त्रिवेंद्र ने धामी के कार्यों से बनाई दूरी
पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में धामी सरकार के कार्यकाल का एक बार भी जिक्र नहीं किया।
त्रिवेंद्र ने अपने पूरे भाषण को केंद्र सरकार की योजनाओं पर ही फोकस रखा।
त्रिवेंद्र ने ईरान, इजरायल अमेरिका युद्ध तक का जिक्र किया लेकिन 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में 4 शब्द धामी सरकार के लिए नहीं कहे। उन्होंने इतना जरूर कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल का जिक्र सब कर रहे है हम केंद्र के काम की बात करते है।


More Stories
Nagar Nigam Haridwar लव शर्मा के नामित पार्षद बनने पर समर्थकों ने दी बधाई
Haridwar Kumbh 2027 – कांग्रेस नेताओं ने की निर्माण कार्यो में पारदर्शिता की मांग, सौंपा ज्ञापन
Rahul Gandhi पर दर्ज हुआ मुकदमा, कांग्रेसी सड़को पर