प्रोटोकॉल को दरकिनार कर जनता के हितों के लिए मैदान में उतरे टीम धामी के दर्जाधारी
राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को दिलाने का संकल्प लिए राज्य मंत्री इन दिनों ग्राउंड जीरो पर है।
ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब हरिद्वार से राज्य मंत्री सुनील सैनी ने प्रोटोकॉल से हटकर हरिद्वार के नये जिलाधिकारी मिलने पहुँचे।
विभागीय योजनाओं को लेकर मंत्री जी का जज्बा देखकर जिला अधिकारी ने मंत्री जी को कहा “Thank you मंत्री जी”
यह भी पढ़े – अब इस मामले में वीआईपी होने की बात कह रही काँग्रेस
दरअसल गुरुवार को उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने नव नियुक्त जिला अधिकारी मयूर दीक्षित से मिलकर पिछड़े समाज के लिए चल रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के किर्यानवन को लेकर विस्तार से चर्चा की।

जिसपर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित खासे उत्साहित नजर आए और उन्होंने उनके सरकारी योजनाओं को लेकर उनकी गंभीरता को देखते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग के लिए चल रही योजनाओं को लेकर आपका दृष्टिकोण स्पष्ट है जो प्रसासनिक अमले में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
जो योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में मददगार होगा।
उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने कहा कि पिछड़े समाज के लिए जो योजनाएं चल रही है उन पर चर्चा हुई और उन योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर में खड़े हुए व्यक्ति को मिल सके पिछड़े समाज का कोई भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए जिला अधिकारी को हर संभव सहयोग का आश्वाशन दिया।




More Stories
Gairshain उत्तराखंड में पहली बार: गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र
Haridwar Congress -विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना