होली मिलन समारोह में नेताजी को देखकर सीएम धामी बोले – “यह चेहरा है सबका प्रिय”,
मौका था सीएम आवास पर होली मिलन समारोह का जहां प्रदेश भर से जानी मानी हस्ती होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे।
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में रंग, उमंग और आत्मीयता का अनोखा संगम देखने को मिला।
यह भी पढ़ें – हरिद्वार शहर सीट पर घमासान की तैयारी, पार्टी के भीतर ही मदन के खिलाफ तैयार हुआ मोर्चा
होली मिलन समारोह में प्रदेशभर से आए जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभी लोग सीएम धामी को बारी बारी होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। रंग गुलाल के इस उत्साह के बीच जब सीएम धामी ने हरिद्वार का यह चेहरा देखा तो उनके मुंह से जो शब्द निकले वो नेता जी व्यतित्व को बया करने के लिए काफी थे।
दरअसल मुख्यमंत्री की नजर जब हरिद्वार के वरिष्ठ नेताजी पर पड़ी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, आईए सैनी जी आइये फिर उन्होंने कहा कि “यह चेहरा है सबका प्रिय।”
उपस्थित लोगों ने इसे सीएम साहब के आपसी स्नेह और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बताया।
होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है।
क्या बोले राज्य मंत्री सुनील सैनी?
मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर राज्य मंत्री सुनील सैनी ने उत्तराखंड प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री धर्म रक्षक पुष्कर सिंह धामी को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सीएम की आत्मीयता और प्रेम है जो वे उन्हें इस दृष्टि से देखते हैl
सुनील सैनी ने कहा होली रंगों का त्योहार है, होली का त्यौहार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है हम सभी को रंगरहित होली और फूलों की होली माननी चाहिए साथ ही साथ
सभी प्रदेशवासियों को होली हर्ष और उल्लास के साथ मनाने का संदेश दियाl
सुनील सैनी ने कहा कि धर्म रक्षक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ता रहे ऐसी कामना करता हूं


More Stories
Uttrakhand Congress के सोशल मीडिया विभाग को मजबूत करेंगे अभिनव थापर
Rakshabandhan रक्षा सूत्र में स्नेह, सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश- रोहन सहगल
Haridwar Congress चीनी के दाम बढ़ने पर कार्यकर्ता सड़कों पर