पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बिगड़े बोल, वोट नहीं देने वालों को लेकर दिया विवादित बयान
हरिद्वार। भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता का एक कथित बयान चर्चा का विषय बन गया है। अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने वोटरों को लेकर विवादित टिप्पणी की।
कार्यक्रम के दौरान संजय गुप्ता ने कथित तौर पर कहा कि “मेरा लाया हुआ स्वच्छ पानी पीकर भी मुझे वोट नहीं दिया तो उसके पेट में प्लास्टिक के कीड़े पड़ेंगे।” उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
आप भी सुने क्या बोले पूर्व विधायक मंच से
बताया जा रहा है कि जिस समय संजय गुप्ता यह बात कह रहे थे, उस दौरान मंच पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता मौजूद थे।
संजय गुप्ता के इस बयान को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या विकास कार्यों को वोट से जोड़कर इस तरह की टिप्पणी करना उचित है। हालांकि, कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं की ओर से इस बयान पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि हरिद्वार क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दे लगातार राजनीतिक चर्चा का विषय रहे हैं। ऐसे में पूर्व विधायक के इस कथित बयान ने सियासी बहस को और गर्म कर दिया है।

More Stories
हरिद्वार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी महात्मा गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि
भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ उत्तराखंड की राजधानी में गरजे कांग्रेसी नेता
गुघाल मेले में पहुंच रहे हजारों लोगों ने लिया सिद्ध पीठ गोगा माड़ी का आशीर्वाद