हरिद्वार में कैबिनेट बैठक का होना एक सराहनीय पहल- सुनील सैनी
हरिद्वार। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशन में प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में हरिद्वार में कैबिनेट बैठक का होना एक सराहनीय पहल है और यह हरिद्वार के लिए गौरव का विषय है।
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को विकास प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा और सुशासन की भावना मजबूत हुई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया गया है।
सैनी ने आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की देव तुल्य जनता के आशीर्वाद से भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया।
सैनी ने कहा कि धर्म रक्षक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मजबूत नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है l




More Stories
Jwalapur Assembly ये दावेदार है कुछ अलग, पेश किया अपना दावा
रानीपुर विधानसभा से भाजपा टिकट के लिए संजीव चौधरी ने ठोकी ताल, सौंपा आवेदन
Ranipur Assembly – हरजीत सिंह ने पेश की भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी, सौंपा बायोडाटा