Ankita Bhandari – CBI ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की लंबी पूछताछ
हरिद्वार। शनिवार देर शाम सीबीआई ने बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से लंबी पूछताछ की। शिवालिक गेस्ट हाउस में हुई इस पूछताछ में सुरेश राठौड़ से तकरीबन 3 से 4 घंटे तक सीबीआई की टीम ने पूछताछ की। सीबीआई की टीम सुरेश राठौड़ को उनके आवास से उठाकर यह इस शिवालिक गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए लाई थी। पूछताछ के बाद सुरेश राठौड़ ने बताया कि सीबीआई को वह सहयोग कर रहे हैं और आगे भी पूरा सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने जो भी उनसे पूछा उसका उन्होंने सही-सही जवाब दिया और आगे भी इसी तरह से सहयोग करते रहेंगे। हालांकि अभिनेत्री उर्मिला के सवाल पर उन्होंने उन्हें जानने से इनकार कर दिया। आपको बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई के पास है इसी क्रम में सीबीआई इस मामले में अपनी जांच केअर्ने हरिद्वार पहुंची थी।
बाइट – सुरेश राठौड़ – पूर्व भाजपा विधायक


More Stories
Haridwar Grameen -विकास कार्यों के शुभारंभ पर स्वामी अनुपमा आमने सामने
Ankita Bhandari को न्याय दिलाने के लिए Haridwar Congress का कैंडल मार्च
Haridwar Congress ने किया Dushyant Gautam को राज्यपाल बनाए जाने का विरोध