हरिद्वार में बुजुर्ग पर हमला, विरोध करने पर परिवार को भी पीटा; हथियारों से धमकाने का आरोप
हरिद्वार। हरिद्वार में एक बुजुर्ग पर हमला करने और विरोध करने पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है।
श्रवणनाथ घाट निवासी देवल शर्मा ने नगर कोतवाली में शिकायत देकर कई लोगों पर उनके करीब 78 वर्षीय बीमार पिता आनंद भवन निवासी पिता पर हमला करने, मारपीट
और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
शिकायत के अनुसार, 24 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे उनके पिता घर पर मौजूद थे। इसी दौरान तनमय शर्मा, तनिष्क शर्मा और उनके साथ आए अन्य लोग कथित तौर पर धारदार हथियार लेकर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने उनके बुजुर्ग पिता पर हमला करने और लूटपाट का प्रयास किया। जब पिता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें थप्पड़, घूंसे और अन्य तरीके से मारपीट कर घायल कर दिया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को भी गाली-गलौज करते हुए धमकाया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें भी धमकी दी कि मौका मिलने पर परिवार को लूट लेंगे।
देवल शर्मा ने शिकायत में तनमय, तनिष्क और उनके साथियों पर पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, घायल पिता और उनकी पत्नी को चोटें आईं, जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की। दस्तावेज में मामले की जांच उपनिरीक्षक अंसुल अग्रवाल को सौंपे जाने का उल्लेख है।



More Stories
Haridwar News – निगम क्षेत्र में बिका मिट तो लगेगा 50 हजार से एक लाख तक जुर्माना
अपर मेलाधिकारी नंदन कुमार ने निर्माण कार्यों का किया मौका मुआयना, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
Ankita Bhandari – निजी चैट सार्वजनिक करने पर पूर्व राज्य मंत्री के खिलाफ पहाड़ी महासभा गुस्से में