Assembly Elections 2027 हरिद्वार विधानसभा संत की दावेदारी नाम भले ही लोगों को नया लगे लेकिन जहां से वो जुड़े है वह बैकग्राउंड न केवल मजबूत है बल्कि दावेदारी के लिहाज से काफी ठोस मानी जा रही है।
महंत ने जिला लेवल पर नहीं बल्कि सीधे राज्य स्तर पर अपनी दावेदारी पेश कर इस बात की ओर इशारा कर दिया है।
उन्होंने अपने सहयोगी संतों के साथ मिलकर सीधे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश की।
हरिद्वार। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। हरिद्वार की विधानसभा सीटों पर भाजपा के भीतर दावेदारी पेश करने वालों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।
इसी क्रम में आज महंत राज गिरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र-25 से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
महंत राज गिरी श्रवण नाथ मठ के सचिव, ऋषिकेश स्थित वीरभद्र मंदिर के प्रबंधक तथा वीरपुर मठ के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा उनका सबसे मजबूत पक्ष वे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के शिष्य है और निरंजनी अखाड़े के महंत है। महंत राजगीरी को श्रीमहंत डॉ रविन्द्र पूरी का सबसे खास ओर विश्वास पात्र माना जाता है।
ऐसे में उनका दावा पेश करना मतलब चुनाव में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का सीधा सीधा इन्वॉल्वमेंट अब आप समझ सकते है कि कैसे दूसरे दावेदारों पर यह दावेदारी भरी पड़ सकती है।
धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय महंत राज गिरी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष हरिद्वार विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए अपनी दावेदारी रखी।
हरिद्वार विधानसभा सीट राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है। यहां आगामी चुनाव को लेकर भाजपा में संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने लगी है।
ऐसे में धार्मिक क्षेत्र से जुड़े महंत राज गिरी के दावेदारी पेश करने से विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक चर्चाओं में एक नया नाम जुड़ गया है।
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से विभिन्न नेताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की ओर से दावेदारी पेश किए जाने का दौर शुरू हो चुका है।
आने वाले दिनों में हरिद्वार विधानसभा सीट पर भाजपा के टिकट को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।




More Stories
Jwalapur Assembly ये दावेदार है कुछ अलग, पेश किया अपना दावा
रानीपुर विधानसभा से भाजपा टिकट के लिए संजीव चौधरी ने ठोकी ताल, सौंपा आवेदन
Ranipur Assembly – हरजीत सिंह ने पेश की भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी, सौंपा बायोडाटा