Women’s Day-लायंस क्लब दून वैली ने निकाली जागरूकता रैली।
देहरादून- गांव बद्रीपुर में कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए सदस्यों द्वारा रैली निकाली गई।
साथ ही महिलाओं को कैंसर से जागरूक करने के लिए जौली ग्रांट हॉस्पिटल से Dr.अंशिका अरोरा (Cancer Surgeon) और Dr. एस .के .वर्मा ने महिलाओं को होने वाले कैंसर के शुरुआती उपचार एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर महिलाओं को अपनी जांच भी करानी चाहिए ताकि इस रोग को शुरू में ही रोका जा सके।
महिलाएं अपना इस संसार में पूर्ण सहयोग देने में सक्षम बने।
इस सभा में लायनेस क्लब के उच्च पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
जिन्होंने वूमंस डे पर अपने विचार रखे और आज के युग में महिला महिलाओं के भूमिका का की सराहना की उन्होंने बताया कि नारी क्षमता की देवी है और समाज के हर क्षेत्र में कार्य करने में सक्षम है।
नारी समाज व देश के विकास में अपना पूरा योगदान देती है |
इस सभा में MCC राजरानी, पूनम जैन ,साधना सीमा जैन ,पुष्पा कुकरेजा, उषा बंसल ,अध्यक्षा नीरा मित्तल, सचिव सीमा गोयल व कोषाध्यक्ष नीतू गुप्ता के संग तब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
लायन्स क्लब एक सर्विस क्लब है जो समय-समय पर इस प्रकार के उद्देश्य पूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है।
इस क्लब के माध्यम से हम 13 मार्च को अरिहंत अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन करने जा रहे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों का योगदान रहता है|


More Stories
खबर का बड़ा असर – वन विभाग ने जमीन पर लगाए अपने बोर्ड
Akums की पहल पर 12 वी पास बच्चों के लिए सुनहरा अवसर
Kunti Naman College हरिद्वार में 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू, प्रोफेशनल कोर्स के लिए जल्द करें आवेदन