Counting पर प्रत्यशियों और एजेंटों के लिए बनाई गई गाइडलाइन
देहरादून (अरुण शर्मा)। uttrakhand assembly election की मतगणना को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद है और मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मतगणना स्थल पर जाने के लिए निर्वाचन आयोग ने गाइडलाइन तैयार की है।
उसके तहत ही सभी कर्मचारी और राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के एजेंट काउंटिंग हॉल में पहुंचेंगे।
प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का काउंटडाउन शुरू हो गया है।
सभी जिलों में बनाए गए स्ट्रांग रूम की 3 लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
मतगणना स्थल तक जाने के लिए निर्वाचन आयोग ने गाइडलाइन तैयार की है और उसी के तहत कर्मचारी काम करेंगे।
राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के एजेंट के लिए भी नियम बनाए गए हैं और उसके तहत ही उनको काउंटिंग हॉल में पहुंचने की अनुमति दी जाएगी।
मीडिया कर्मियों के लिए भी कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। खास तौर पर काउंटिंग हॉल में जाने के लिए सभी एजेंट और प्रत्याशियों को कोरोना टीके का डबल डोज का सर्टिफिकेट या फिर 48 घंटे पहले RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी है।
राजधानी देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है और वहीं पर मतगणना होगी।
देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की जिम्मेदारी संभाल रही नोडल अधिकारी आकांक्षा वर्मा ने इस पूरी व्यवस्था को चाक-चौबंद बताया है।
और सभी दिशा निर्देशों के तहत ही मतगणना स्थल पर पहुंचने की अनुमति देने की बात कही है।
सबसे खास बात यह है कि इस बार विजयी प्रत्याशियों के जुलूस निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही