November 2, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Nitin Yadav arrived at the 'Janata Darbar' to address the issues of Bhupatwala

भूपतवाला की जनसमस्याओं को लेकर जनता दरबार पहुंचे नितिन यादव, डीएम के नाम सौंपे ज्ञापन

भूपतवाला की जनसमस्याओं को लेकर जनता दरबार पहुंचे नितिन यादव, डीएम के नाम सौंपे दो ज्ञापन

भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा पटरी मार्ग के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण की उठाई मांग, 26 साल पुराने पीठ बाजार के दुकानदारों के पुनर्वास व अवैध वसूली रोकने की अपील

हरिद्वार। भूपतवाला क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर समाजसेवी नितिन यादव यदुवंशी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट भवन में आयोजित जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के माध्यम से जिलाधिकारी को दो Nitin Yadav arrived at the 'Janata Darbar' to address the issues of Bhupatwalaअलग-अलग ज्ञापन सौंपे।

उन्होंने क्षेत्र की बदहाल गंगा पटरी सड़क और कुंभ-2027 की तैयारियों के चलते बंद किए गए 26 साल पुराने पीठ बाजार के दुकानदारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए Nitin Yadav arrived at the 'Janata Darbar' to address the issues of Bhupatwalaशीघ्र कार्रवाई की मांग की।

गंगा पटरी मार्ग की बदहाली से हादसों का खतरा

पहले ज्ञापन में नितिन यादव ने भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे स्थित पटरी मार्ग की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया।

उन्होंने बताया कि सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और मार्ग पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। वहीं, स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण रात के समय पूरे मार्ग पर अंधेरा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Nitin Yadav arrived at the 'Janata Darbar' to address the issues of Bhupatwalaउन्होंने कहा कि इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने आते हैं। पुलिस एवं अन्य सरकारी भर्तियों की तैयारी कर रहे युवा भी यहां दौड़ का अभ्यास करते हैं।

सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आगामी स्नान पर्वों और कुंभ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए इस मार्ग का पुनर्निर्माण, मरम्मत और सौंदर्यीकरण बेहद जरूरी है।

26 साल पुराने पीठ बाजार के दुकानदारों की आजीविका पर संकट

दूसरे ज्ञापन में उन्होंने भूपतवाला के पीठ बाजार का मुद्दा उठाते हुए बताया कि वर्ष 2000 से यहां बाजार लगता आ रहा था, जिसमें करीब 150 से अधिक छोटे दुकानदार सब्जी, फल, कपड़े और घरेलू सामान बेचकर अपने परिवारों का पालन-पोषण करते थे।

कुंभ-2027 की तैयारियों के तहत बाजार संचालित होने वाले प्लॉट को बंद किए जाने से इन दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

नितिन यादव ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ सप्ताह से मोतीचूर स्टेशन रोड पर दुकानें लगाने वाले दुकानदारों से कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है।

उनका आरोप है कि पैसे नहीं देने वाले दुकानदारों को धमकाया गया और बाद में पास के एक खाली निजी प्लॉट में दुकानें लगाने के लिए कहा गया, जहां प्रत्येक दुकान से 100 रुपये वसूले जा रहे हैं।

सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों से भी 100-100 रुपये लिए जाने का आरोप लगाया गया है।

**दूधाधारी चौक के पास बाजार लगाने की अनुमति देने की मांग

नितिन यादव ने जिलाधिकारी से मांग की कि पीठ बाजार के विस्थापित दुकानदारों को दूधाधारी चौक पर फ्लाईओवर के नीचे अथवा किसी अन्य उपयुक्त सरकारी भूमि पर अस्थायी रूप से बाजार लगाने की अनुमति दी जाए, ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो। साथ ही कथित अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए और नगर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क केवल अधिकृत कर्मचारियों के माध्यम से पारदर्शी तरीके से वसूला जाए।

उन्होंने गंगा पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर सड़क की मरम्मत, बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने और सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू कराने की भी मांग की।

नितिन यादव ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन दोनों जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे भूपतवाला क्षेत्र के निवासियों और छोटे व्यापारियों को राहत मिल सके।

 

About The Author