धामी सरकार ने मंत्रियों के बीच बांटे विभाग, मदन कौशिक को पंचायत और आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी
देहरादून। सरकार ने मंत्रिपरिषद के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री ने अपने पास कई अहम विभाग रखे हैं, जबकि अन्य मंत्रियों को भी उनके दायित्व सौंपे गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास मंत्रिपरिषद, कार्मिक, गृह, वित्त, औद्योगिक विकास, ऊर्जा, न्याय, आवास सहित कई महत्वपूर्ण विभाग रहेंगे।
नए मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारी
खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
भरत चौधरी को ग्राम्य विकास और MSME
मदन कौशिक को आपदा प्रबन्धन, पंचायती राज, पुनर्वास, आयुष और आयुष शिक्षा
प्रदीप बत्रा को परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी
रामसिंह कैडा को शहरी विकास और जलाग़म विभाग
वहीं कैबिनेट मंत्री को पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं।
अन्य प्रमुख मंत्रियों में को लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई और संस्कृति जैसे विभाग दिए गए हैं, जबकि को कृषि एवं किसान कल्याण की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा को शिक्षा विभाग, को वन एवं स्वास्थ्य, और को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग सौंपा गया है।
सरकार के इस विभागीय बंटवारे को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, जिससे विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

More Stories
आप सभी बहनों की आशीर्वाद रूपी शक्ति ही मेरी पूंजी:मदन
नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव -मदन
Nagar Nigam Haridwar लव शर्मा के नामित पार्षद बनने पर समर्थकों ने दी बधाई