उत्तराखंड भाजपा के इस चेहरे को कुछ ही पलो में बड़ा संदेश दे गए अमित शाह
स्वागत के दौरान भेंट की गई श्रीमद् भागवत गीता से गदगद हुए अमित शाह
हरिद्वार: केंद्रीय गृहमंत्री के हरिद्वार दौरे के दौरान एक ओर जहां “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री के कार्यकाल की सराहना की गई, वहीं दूसरी ओर कुछ राजनीतिक चेहरों को भी अपने व्यवहार और संदेश के माध्यम से प्रोत्साहित करने का काम किया गया।
यह भी पढ़ें – 4 साल बेमिसाल में 9 साल का जिक्र कर त्रिवेंद्र का भी बढ़ाया कद
अपने दौरे के दौरान स्वागत कार्यक्रम में अमित शाह ने कुछ ही सेकेंड में उत्तराखंड भाजपा के एक ओबीसी चेहरे को खास संदेश देकर उनका कद बढ़ाने का काम किया।
दरअसल, राज्य के दर्जाधारी मंत्री सुनील सैनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए उन्हें श्रीमद्भगवद गीता भेंट की। इस दौरान शाह ने गीता को स्वीकार करते हुए एक संक्षिप्त लेकिन सारगर्भित संदेश दिया, जो सुनील सैनी के लिए किसी गीता सार से कम नहीं था।
सुनील सैनी बताते हैं कि जब उन्होंने अमित शाह को श्रीमद्भगवद गीता भेंट की, तो शाह ने कहा कि “कर्म ही गीता का सार है।” उनके अनुसार, यह एक पंक्ति उनके लिए पूरे गीता के संदेश के समान थी।
उन्होंने आगे बताया कि गीता स्वीकार करते हुए अमित शाह ने कहा कि “कर्म सर्वोपरि है, और इस ग्रंथ से यही बोध मिलता है।”
गौरतलब है कि अमित शाह की हरिद्वार रैली की तैयारियों के दौरान भी सुनील सैनी की मेहनत और सक्रियता की चर्चा रही। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने आयोजन की तैयारियों में उनके योगदान की सराहना भी की।


More Stories
Haridwar News: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की ग्रामीण में बढ़ी सक्रियता पर पार्टी के भीतर उठे सवाल
Uttrakhand Poltics कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, राजीव बोले—“जंगलराज जैसे हालात”
Haridwar Grameen से कांग्रेस को बड़ा झटका: साधुराम चौहान समर्थकों संग भाजपा में शामिल