पाकिस्तान में 9 जगहों पर भारत की एयर स्ट्राइक, पहलगाम हमले के जवाब में सेना का ‘ OperationSindoor’
यह भी पढ़ें – पाकिस्तान को लेकर अखाड़ा परिषद ने की थी ये बड़ी भविष्यवाणी
भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। इस पूरे ऑपरेशन को , जिसे ‘Operation Sindoor’ का नाम दिया गया है।
यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई इस कार्यवाही में बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के 9 नौ जगहों पर हमला किया गया।
भारत ने कहा, “हमारी कार्रवाई केन्द्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ावा देने वाली रही है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है।
भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है.” यह हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के लगभग दो सप्ताह बाद हुआ है।
भारतीय सेना ने एक्स पर पोस्ट किया और कहा, “न्याय हुआ. जय हिंद.” एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को पुष्टि की कि भारतीय मिसाइल हमलों ने पाकिस्तानी क्षेत्र के अंदर तीन स्थानों – मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर के अहमद ईस्ट क्षेत्र को निशाना बनाय।
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (डीजी आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी के अनुसार, इस हमले में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने x पर ट्वीट करते हुए कहा कि भारत माता की जय, आतंकिस्तान पर भारत का #OperationSindoor


More Stories
International Film निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
Akshay Kumar ने की सीएम धामी से मुलाकात, फिल्म नीति को लेकर चर्चा
Navratri Durga Ashtami पर कन्या पूजन कर भक्तों ने लिया पुण्य लाभ