कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं पर कांवड़िए बोले Thaklnkyou Dhami ji
हरिद्वार में शिवभक्तों की बढ़ती भीड़, प्रशासन की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना
हरिद्वार।विश्व की सबसे बड़ी निरंतर चलने वाली कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।
यात्रा के अंतिम दिनों में हरिद्वार में शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
उत्तराखंड सरकार की ओर से कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं को
बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं।
मोदी नगर से शिवभक्त तरुण कुमार ने कहा कि कांवड़ियों के लिए सरकार द्वारा सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की गयी है, शौचालय,पानी एवं साफ सफाई की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है,मुख्यमंत्री द्वारा कांवड़ियों के पैर धोकर सम्मान किया गए एवं कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई,इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
छठी बार कांवड़ लेने आए गोपाल कश्यप ने कहा कि इस बार सभी व्यवस्थाएं बहुत बढ़िया की गई है,मेडिकल कैंप,खाने एवं रुकने की व्यवस्था बहुत अच्छी की गई है,इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है।
कांवड़ यात्रा पर आए अखिल पंडित ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा कांवड़ यात्रियों पर दो तीन बार पुष्प वर्षा कराई गई है तथा इस बार सभी व्यवस्थाएं
बेहतर ढंग से की गई है,इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।
कांवड़ यात्रा और आय शिव भक्त ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा कांवड़ियोंके लिए सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छे ढंग से की गई है,इस व्यवस्थाओं को करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नोएडा और हरियाणा से पहुंचे शिवभक्तों ने बताया कि उन्हें पूरी यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। श्रद्धालुओं ने कहा कि जगह-जगह प्रशासन की ओर से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जा रहा है, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया है।
कांवड़ यात्रियों ने कहा कि इस बार यात्रा मार्गों पर सफाई व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और पानी की सुविधा पहले से काफी बेहतर दिखाई दे रही है। शिवमय हुई धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस-प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
श्रद्धालुओं ने कहा कि बेहतर प्रबंधन और सेवाभाव के कारण कांवड़ यात्रा का अनुभव और भी यादगार बन रहा है।


More Stories
कांवड़ मेला 2026 सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान
Olympics 2036 की मेजबानी के लिए मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़
उत्तराखंड में नकली डेयरी उत्पादों पर बड़ा एक्शन, धामी सरकार ने लगाया प्रतिबंध