आंदोलनकारी भावना पांडेय को मिल रहा महिलाओं का सहयोग, धूमधाम से मनाया तीज कार्यक्रम
आगामी आम चुनाव लड़ने को भावना को मिल रहा महिलाओं का अपार समर्थन
हरिद्वार। सावन का पवित्र महीना केवल धार्मिक महत्त्व के लिए ही नहीं जाना जाता अपितु इस महीने में पढ़ने वाला महिलाओं का प्रमुख त्योहार तीज के लिए भी महत्वपूर्ण है, ओर अगर इस तीज के माध्यम से आगामी आम चुनाव की तैयारी करने वाली राज्य आंदोलन कारी भावना पांडेय ने महिलाओं को अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया, भावना पांडेय द्वारा हरिद्वार लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी की जा रही है। रविवार को नगर निगम टाउन हॉल में महिलाओं ने तीज महोत्सव का आयोजन किया कार्यक्रम में भावना पांडे वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मुख्य रूप से शामिल रही तेज महोत्सव में महिलाओं ने मंगल गीत गए और एक दूसरे पर फूल बरसा कर तेज महोत्सव के शुभकामनाएं दी भावना पांडे ने कहा कि तीज महिलाओं का एक प्रमुख त्यौहार है जिसमें न केवल महिलाएं यह त्यौहार प्रकृति को धन्यवाद देने का भी सबसे उचित माध्यम है, उन्होंने यहाँ यह भी कहा कि चूंकि उनके द्वारा हरिद्वार लोकसभा सीट पर दावेदारी की जा रही है और वे एक राज्य आंदोलनकारी के साथ साथ लोगो के काम कराने को हमेशा तत्पर है इसलिए जो जनता भाजपा और कांग्रेस से त्रस्त हो गए है खासकर महिलाएं वे सब उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है, आज इस तीज कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं ने उन्हें अपना समर्थन दिया है।



More Stories
Gurukul Kangadi university – प्रशिक्षण शिविर में छात्रों ने उठाया लाभ
श्री राम इमाम-ए-हिंद है भारतीयों को उनके किरदार पर जीना चाहिए – अफाक
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही