Bjp mandal vice President suspended due to anti party activities
हरिद्वार — भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कनखल मण्डल उपाध्यक्ष दिनेश कालरा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। फोन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि दिनेश कालरा के गोदाम से विधानसभा चुनाव में शराब बरामद होने के बाद चर्चाओं में आए थे । आरोप भले ही पार्टी विरोधी गतिविधियों का हो लेकिन चर्चा गुरुवार को मुख्यमंत्री के लक्षण दौरे से जोड़कर हो रही है।
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लक्सर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे के दौरान नेताओं के साथ ली गई फोटो पर मुख्यमंत्री व संजय गुप्ता को लेकर सोशल मीडिया पर अनर्गल बयानबाजी की गई। जिसे दिनेश कालरा की आईडी से पोस्ट किया गया था। पोस्ट पर कई तरह के कमेंट भी आए जिसमें “बारिश के साथ नदियों में खनन का माल भी आ गया है” ,”एक टिप्पणी में लिखा गया था कि एक ‘हारा’ दूसरे ‘हारे’ हुए को निरीक्षण करा रहा है” माना जा रहा है कि हिंदी कमेंट और टिप्पणियों के चलते दिनेश कालरा पर गाज गिराई गई।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च