राज्य स्थापना दिवस पर अधिकारी की पोस्ट ने खींचा ध्यान, VRS को लेकर सरकार पर कसा तंज
हरिद्वार। उत्तराखंड के 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तम कुमार की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में वीआरएस (VRS) का जिक्र करते हुए सरकार पर तंज कसा है और रोजगार के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं।
उत्तम कुमार ने पोस्ट में लिखा, “आखिरकार VRS कर ही दिया सरकार ने, जब रोजगार ही नहीं दे पा रहे तो काहे के रोजगार अधिकारी रहना।”
उन्होंने आगे 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस का उल्लेख करते हुए लिखा कि यह पवित्र और पुण्य दिवस नए रास्ते और नई मंजिल की ओर बढ़ने का हौसला देगा।
गौरतलब है कि हरिद्वार के जिला रोजगार अधिकारी के रूप में उत्तम कुमार अपनी कार्यशैली को लेकर काफी सक्रिय रहे है।
उनकी इस पोस्ट को सरकारी सेवा, रोजगार व्यवस्था और भविष्य की नई राजनीतिक संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि उत्तम कुमार ने VRS का जिक्र होने के बावजूद उनके स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की आधिकारिक स्थिति की पुष्टि नहीं
की है और न ही अपनी अगली रणनीति को लेकर कोई खुला किया है।
राजनीतिक संभावनाओं की चर्चाएं
बता दें कि उत्तम कुमार पिछले निकाय चुनाव में भी हरिद्वार से एक राष्ट्रीय पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में चर्चाओं में रहे थे। उस समय उनकी पत्नी का नाम इसके लिए आगे किया जा रहा था लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था।
अब जब 2027 से ठीक पहले उन्होंने VRS ले लिया है तो उनकी राजनीतिक रूप से सक्रिय होने की चर्चा तेज हो गई है खासकर जब उन्होंने अपने VRS के साथ साथ सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया हो।


More Stories
हरिद्वार विधानसभा में दीपावली मिलन समारोहों में उमड़ा जनसैलाब
Uttrakhand Congress -बेशकीमती जमीनों को बेचने के आरोप के साथ राज्यपाल से की मुलाकात
अलकनंदा घाट पर “भूमि बचाओ, धामी हटाओ” के आह्वान के साथ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन