November 5, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Haridwar Vidhansbha Deepawali Milan Samaroh organised 8different place

हरिद्वार विधानसभा में दीपावली मिलन समारोहों में उमड़ा जनसैलाब

हरिद्वार विधानसभा में दीपावली मिलन समारोहों में उमड़ा जनसैलाब, मदन कौशिक और महापौर किरण जैसल ने दी शुभकामनाएं

एक ही दिन में आठ स्थानों पर आयोजित हुए दीपावली मिलन समारोह, हर्षोल्लास और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

हरिद्वार। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित दीपावली मिलन समारोहों में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Haridwar Vidhansbha Deepawali Milan Samaroh organised 8different place एक ही दिन में विधानसभा क्षेत्र के आठ अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की।

Haridwar Vidhansbha Deepawali Milan Samaroh organised 8different place इस दौरान उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं हरिद्वार की महापौर किरण जैसल ने विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Haridwar Vidhansbha Deepawali Milan Samaroh organised 8different place स्वयंवर पैलेस, अनुराग पैलेस, सैनी आश्रम, शुभारंभ बैंक्वेट, भारत सेवाश्रम संघ, महाजन धर्मशाला एवं निष्काम सेवा ट्रस्ट सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोहों में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। सभी कार्यक्रमों में उत्सव, उल्लास Haridwar Vidhansbha Deepawali Milan Samaroh organised 8different place और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उपस्थित जनसमूह को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश,

असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

वहीं महापौर किरण जैसल ने कहा कि दीपावली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।

हम सभी को मिलकर हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में खुशियों का प्रकाश पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने दीपावली को खुशियों और उल्लास का पर्व बताते हुए अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देती है।

केवल आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक बयानबाजी से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता। जनता काम करने वालों और विकास की स्पष्ट सोच रखने वालों के साथ खड़ी होती है।

समारोहों के माध्यम से आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

About The Author