हरिद्वार । भाजपा के सदस्यता अभियान में इन दिनों पार्टी के सभी कार्यकर्ता जुटे हुए है।
खास खबर – गाय से बात करने की तकनीक जानते है भाजपाई, यकीन न हो तो देखें विडियो
हरिद्वार में भी इस अभियान को लेकर राज्यपाल के पूर्व ओएसडी और भाजपा नेता देवेंद्र प्रधान ने कमान संभालते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की ओर इसे तेजी से करने का आह्वान किया।
बता दे कि देवेंद्र प्रधान को हाल ही में भाजपा अनुसूचित मोर्चे का जिला अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी दी गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर जगजीतपुर स्थित बीजेपी ऑफिस में देवेंद्र प्रधान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और देवेंद्र प्रधान ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए

कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी को पूरी लगन और निष्ठा के साथ निभाने की बात कहते हुए सदस्यता अभियान में तेजी और आगामी नगर निकाय चुनावों में भाजपा ही जीत का परचम लहराने के लिए जी जान लगाने का दावा किया।
देवेन्द्र प्रधान ने कहा कि फिलहाल उनके सामने पार्टी की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का लक्ष्य है और भविष्य में वे इसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।



More Stories
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च
Ankita Bhandari – CBI ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की लंबी पूछताछ
Haridwar Grameen -विकास कार्यों के शुभारंभ पर स्वामी अनुपमा आमने सामने