धामी सरकार के 4 साल पूरे, मंत्री जी बोले शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद
देहरादून। धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर उन्हें पूरे प्रदेश से शुभकामनाएं मिल रही है।
बुधवार को मंत्री जी की शुभकामनाएं सुन खुद सीएम उस समय गदगद हो गए जब मंत्री जी बोले शानदार,जबरदस्त, जिंदाबाद
दरअसल मौका था धामी सरकार के 4 साल पूरे होने का, जहां सब उन्हें बधाई दे रहे थे।
मुख्यमंत्री आवास देहरादून में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा सरकार के जनसेवा, विकास और विश्वास के सफल 4 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत ढांचे के विकास में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में धार्मिक स्थलों के व्यापक विकास के साथ के पुनर्निर्माण, चारधाम यात्रा के सुदृढ़ प्रबंधन और शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे तीर्थाटन को वर्षभर सक्रिय बनाने की दिशा में सरकार सफल रही है।
राज्य मंत्री ने कहा कि निवेश को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे आयोजन, स्वरोजगार योजनाओं का विस्तार, स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल वातावरण और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में निरंतर वृद्धि की गई है।
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों की आय बढ़ाने, श्रमिकों के कल्याण और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। साथ ही डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शिता के माध्यम से शासन को अधिक जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाया गया है।
सुनील सैनी ने कहा कि ये उपलब्धियां प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग और विश्वास का परिणाम हैं, साथ ही मुख्यमंत्री धामी के दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अंत में उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए कहा कि उनके मजबूत नेतृत्व में उत्तराखंड सुरक्षित और विकासशील राज्य के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

More Stories
Uttrakhand Congress के सोशल मीडिया विभाग को मजबूत करेंगे अभिनव थापर
Rakshabandhan रक्षा सूत्र में स्नेह, सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश- रोहन सहगल
Haridwar Congress चीनी के दाम बढ़ने पर कार्यकर्ता सड़कों पर