अष्टमी पूजन – समाजसेवी कमल खड़का ने शिवलोक कॉलोनी स्थित आवास पर कन्यापूजन किया
हरिद्वार। अष्टमी पूजन के पावन अवसर पर बुधवार को अष्टमी और नवमी का पर्व एक साथ मनाए जाने पर शहरभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।
सुबह से ही घरों और मंदिरों में कन्यापूजन का क्रम शुरू हो गया, जहां लोगों ने देवी स्वरूप छोटी कन्याओं का विधि विधान से पूजन किया।
श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण धोकर उन्हें तिलक लगाया और चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।
इसके बाद हलवा पूरी और चने का प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद लिया। शिवलोक कॉलोनी स्थित आवास पर समाजसेवी कमल खड़का ने परिवार संग कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कमल खड़का ने कहा कि नवरात्र में कन्यापूजन का विशेष महत्व होता है।
कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी सेवा और सम्मान करने से घर में सुख समृद्धि और ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में संस्कार और आस्था को मजबूती मिलती है।



More Stories
डांडिया और गरबा में जमकर थिरके श्री वैश्व बंधु समाज के लोग
NPPL Hospital 36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए साबित हुआ वरदान
Pilot Baba College में गरबा और डांडिया की धूम, छात्रों की प्रस्तुति ने बांधा समा