देहरादून (अरुण शर्मा)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 कई मायनों में खास है। इस चुनाव में कई दिग्गज नेताओं का राजनीतिक भविष्य दाव पर है तो कई प्रत्याशी पहली बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
वीओ- इसी कड़ी में लैंसडाउन विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की बहू और कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसांई की भी किस्मत ईवीएम में कैद है।
हालांकि चुनाव का परिणाम तो 10 मार्च को आने वाला है। लेकिन अनुकृति की जीत हार से ना केवल अनुकृति का भविष्य तय होगा बल्कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी तमाम अटकलों पर विराम लगेगा।
हालांकि अनुकृति गुसांई ने पहाड़ की महिलाओं के लिए कार्य करने की इच्छा जताई है। अनुकृति गुंसाई का कहना है कि भले उन्हें चुनाव में कम समय मिला हो लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता ने इस बार परिवर्तन के लिए वोट दिया है।
इस दौरान उन्होने बीजेपी पर जमकर हमला करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। पहाड़ों पर स्थिति और भी ज्यादा विकट है ऐसे में जनता अब बीजेपी को सबक सिखाने जा रही है।


More Stories
Haridwar News: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की ग्रामीण में बढ़ी सक्रियता पर पार्टी के भीतर उठे सवाल
Uttrakhand Poltics कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, राजीव बोले—“जंगलराज जैसे हालात”
Haridwar Grameen से कांग्रेस को बड़ा झटका: साधुराम चौहान समर्थकों संग भाजपा में शामिल