उधम सिंह नगर में 10 करोड़ की नकली NCERT किताबें बरामद, DGP ने टीम को किया सम्मानित
देहरादून/उधम सिंह नगर। Uttrakhand Police को नकली सामग्री के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है।
उधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने करीब 10 करोड़ रुपये कीमत की नकली NCERT पुस्तकों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।
मामला 14 मार्च की रात का है, जब रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने आनंदम रिजॉर्ट के पास एक कैंटर वाहन को चेकिंग के दौरान रोका।
चालक द्वारा दिए गए दस्तावेजों में गड़बड़ी और ई-वे बिल न मिलने पर पुलिस को संदेह हुआ। जांच में वाहन में भारी मात्रा में NCERT की किताबें पाई गईं।
पूछताछ के बाद पुलिस गोदाम तक पहुंची, जहां मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच की गई। गोदाम में करीब 10 लाख किताबें बरामद हुईं।
गोदाम राजेश कुमार जैन का बताया गया, जिसे संदीप नामक व्यक्ति को किराए पर दिया गया था।
दिल्ली से आई NCERT टीम की जांच में सामने आया कि किताबों की छपाई, कागज, बाइंडिंग और कवर डिजाइन मानकों के अनुरूप नहीं थे।
साथ ही “NCERT” की जगह “ACERT” लिखकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा था।
NCERT टीम द्वारा पुस्तकों को नकली घोषित करने के बाद रुद्रपुर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
इस सफल कार्रवाई पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने टीम की सराहना करते हुए 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

More Stories
5 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा
Haridwar News गंदे कामों में रोकता था पति पत्नि ने प्लान बनाकर निपटाया
Dehradun doctor death डॉक्टर छात्रा की मौत से सिस्टम पर उठे सवाल!