भाजपा नेत्री ने दोस्तों से करवाया अपनी नाबालिक बेटी के साथ गलत काम,
माँ की ममता को शर्मसार करने वाले इस मामले ने सभी चौका दिया।
पुलिस में शिकायत के बाद भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
भाजपा में रहते हुए कई बड़े नेताओं से थी नेत्री की करीबी।
Haridwar। हरिद्वार में ममता को सर्मसार करने वाला मामला सामने आया है ,जहां एक मां पर अपनी ही नाबालिग बेटी का अपने दोस्तों से यौन शोषण कराने का आरोप लगा है।
हरिद्वार में महिला भाजपा में महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी है इस नेत्री और उसके दोस्त को शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक अन्य दोस्त की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
मामला सामने आने के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने महिला को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है ।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला नेत्री का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था और उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही है।
बेटी के गुमसुम रहने पर पिता ने उससे बातचीत की तब बेटी ने उसकी मां के द्वारा अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराये जाने की बात बताई ।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि थाना रानीपुर में एक मामला हमारे संज्ञान में आया था जिसमें एक नाबालिक बच्ची द्वारा अपनी मां के ऊपर आरोप लगाए गए थे।
पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया इसमें अभियोग पंजीकृत करके पीड़िता का 164 में बयान और उसका मेडिकल कराया गया, मेडिकल में कही गई बातों की पुष्टि हुई है ,प्रथम दृष्टया मामले को सही मानते हुए पुलिस के द्वारा आरोपियों की अरेस्टिंग की गई है उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है



More Stories
हरिद्वार विधानसभा में दीपावली मिलन समारोहों में उमड़ा जनसैलाब
Uttrakhand Congress -बेशकीमती जमीनों को बेचने के आरोप के साथ राज्यपाल से की मुलाकात
अलकनंदा घाट पर “भूमि बचाओ, धामी हटाओ” के आह्वान के साथ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन