जरूरतमंद कुम्हार परिवार को भेंट किया इलेक्ट्रॉनिक चाक, समाजसेवियों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में समाजसेवा की एक सराहनीय पहल के तहत दलपत प्रजापति को अपनी निजी धनराशि से इलेक्ट्रॉनिक चाक भेंट किया गया। इस पहल का उद्देश्य परिवार को पारंपरिक कुम्हारी के कार्य में सहयोग प्रदान करना और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।
इस पुनीत कार्य में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की उत्तराखंड महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री संगीता प्रजापति के साथ सोम प्रकाश प्रजापति, गोपाल प्रजापति, अमित प्रजापति एवं अरुण प्रजापति का महत्वपूर्ण
योगदान रहा।
इस अवसर पर संगीता प्रजापति ने परिवार को केंद्र सरकार की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तराखंड सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने परिवार को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया।
समाजसेवियों की इस पहल से पारंपरिक कुम्हारी के कार्य को प्रोत्साहन मिलने के साथ परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी सकारात्मक कदम उठाया गया है।
इस तरह के प्रयास समाज के जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


More Stories
डांडिया और गरबा में जमकर थिरके श्री वैश्व बंधु समाज के लोग
NPPL Hospital 36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए साबित हुआ वरदान
Pilot Baba College में गरबा और डांडिया की धूम, छात्रों की प्रस्तुति ने बांधा समा