August 28, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Uttrakhand Congress Abhinav Thapar became chairperson of social media team in Uttrakhand

Uttrakhand Congress के सोशल मीडिया विभाग को मजबूत करेंगे अभिनव थापर

उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग को मजबूत करेंगे अभिनव थापर

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरपर्सन, को-चेयरपर्सन और कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

जारी सूची के मुताबिक अभिनव थापर को उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

वहीं भारत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को को-चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Uttrakhand Congress  Abhinav Thapar became chairperson of social media team in Uttrakhand सोशल मीडिया विभाग में चार कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें मधुसूदन सुंदेरियाल, रोहित भट्ट, दिनेश चंद्र टम्टा और जसवीर कौर शामिल हैं।

कांग्रेस की ओर से यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।

Uttrakhand Congress  Abhinav Thapar became chairperson of social media team in Uttrakhand कांग्रेस उत्तराखंड में डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी राजनीतिक गतिविधियों और अभियान को और प्रभावी बनाने की तैयारी में है।

About The Author