October 25, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Restablished anicent Congress flag in Chauk bajar kankhal Haridwar

1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना

 

1930 के ऐतिहासिक कांग्रेस ध्वज का चौक बाजार कनखल में पुनः स्थापना उपरांत सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण

कनखल, हरिद्वार। चौक बाजार, कनखल स्थित कांग्रेस के ध्वज के स्थानांतरण उपरांत ध्वजारोहण कार्यक्रम में 1980 में जिन महान विभूतियों के नाम यह ऐतिहासिक ध्वज रिलीज हुआ था, उनके परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

यह ध्वज वर्ष 1980 में माननीय रेजिडेंट मजिस्ट्रेट कोर्ट के Restablished anicent Congress flag in Chauk bajar kankhal Haridwar आदेश पर – स्वर्गीय जगदीश प्रसाद चौधरी, स्वर्गीय जगदीश चौबे, स्वर्गीय जगदीश मिश्रा, स्वर्गीय भारतेंदु हांडा एवं जगदीश अत्री के नाम पर रिलीज हुआ था।

कार्यक्रम में उक्त सभी विभूतियों के परिवारजनों का माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कनखल द्वारा विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ध्वजारोहण *पंडित श्री जगदीश अत्री जी* द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता *श्री विकास चौधरी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष, हरिद्वार* ने की।

अपने संबोधन में जगदीश अत्री व विकास चौधरी ने संयुक्त रूप से 1978 में जनता पार्टी सरकार के दौरान हुई ध्वज की Restablished anicent Congress flag in Chauk bajar kankhal Haridwar ऐतिहासिक लड़ाई का विस्तृत वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार तत्कालीन जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस के इस गौरवशाली ध्वज को सरकारी ध्वज बताकर उसे जनता पार्टी का ध्वज घोषित करने का प्रयास किया।

इस अन्याय के विरुद्ध उस समय के वरिष्ठ कांग्रेसजनों के नेतृत्व में एक लंबी लड़ाई लड़ी गई। परिणामस्वरूप 1978 में पुलिस कार्रवाई के तहत ध्वज को सील कर दिया गया था, जिसे 1980 में रेजिडेंट मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर स्व श्री जगदीश प्रसाद चौधरी, स्व जगदीश चौबे, स्व जगदीश मिश्रा, स्व भारतेंदु हांडा एवं जगदीश अत्री के नाम पर रिलीज हुआ था।

इस अवसर पर *संजय पालीवाल, पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदीप चौधरी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, हरिद्वार* ने संयुक्त रूप से कहा कि यह ध्वज हमारे पूर्वजों की निशानी है,

जिसे संजोकर रखना हर कांग्रेसी का धर्म है। उन्होंने कहा कि आज जब देश का युवा अपनी आवाज बुलंद करने की कोशिश करता है, तो दमनकारी नीतियां अपनाने वाली सरकार उनके आंदोलनों को कुचलने का काम कर रही है, जिससे देश में अराजकता का माहौल है।

यह देश संविधान से चलता है, लेकिन वर्तमान सरकार तानाशाही पर उतारू है।

जतिन हांडा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल एवं शुभम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल ने कहा कि आज हम अपने बुजुर्गों की मेहनत से खड़ी की गई इस पार्टी के लिए शपथ लेते हैं कि जान लगाकर इसे दोबारा सत्ता में लाएंगे।

इस अवसर पर संजय अग्रवाल पूर्व महानगर अध्यक्ष, रामयश सिंह पूर्व विधायक, संतोष चौहान, पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी ,रवीश भटीजा, मार्कण्डेय सिंह, नितिन तेश्वर, संजय अत्री, नीना हांडा, विक्की मिश्रा, गौरव भिंडर, राहुल चौधरी ,प्रवीण हांडा, विवान हांडा, संजय आनंद ,गजेंद्र भूषण जोशी, हितेश हांडा, अखिलेश अग्रवाल, रामकिशन सक्सेना, राधेश्याम प्रजापति, राजकुमार कनौजिया ,हल्द्वानी लाल,

अशोक शर्मा ,राजेश शर्मा ,उपेंद्र धीमान ,मनीष गुप्ता ,संजय गोयल ,दीपक मणि गुप्ता ,विक्रम शाह ,नितिन कश्यप ,विमल चौधरी ,कपिल चौधरी ,राजेंद्र अग्रवाल , हरीश शेरी ,देवराज सैनी , अंकुर सैनी ,यश शर्मा ,अनिल ठाकुर ,आशु भारद्वाज ,उदित विद्याकुल , दीपाली त्यागी ,

शेफाली अग्रवाल ,गरिमा नाथ , एकांश अग्रवाल ,रचित अग्रवाल ,तेलू राम प्रधान, कामेश्वर यादव, दिनेश वालिया ,डॉक्टर दिनेश पुंडीर ,प्रशांत चौहान ,गोविंद सिंह बिष्ट, सत्येंद्र वशिष्ठ ,राजकुमार ठाकुर , हिमांशु पहलवान ,

अभिषेक मिश्रा ,मास्टर तेलूराम कश्यप ,रतनलाल ,अश्विनी शर्मा ,ललित वालिया ,हिमांशु चोपड़ा ,नरेश सेमवाल व ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author