July 24, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Haridwar Kumbh 2027: Two factions of the Naya Udasin Akhara face off.

Haridwar Kumbh 2027 नया उदासीन अखाड़े के दो गुट आमने-सामने

Haridwar Kumbh 2027 – श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़े के संतों की आपसी गुटबाजी आई बाहर

एक गुट ने दूसरे पर नकली देवता को स्नान का कराने का लगाया आरोप, दोनों का असली देवता अपने पास होने का दावा

अखाड़ों की आपसी गुटबाजी अखाड़ा परिषद के बहुमत के आंकड़े पर डालेगी असर।

हरिद्वार। अगले साल हरिद्वार में होने जा रहे कुंभ को लेकर अखाड़ों में राजनीति चरम पर पहुंच गई है। नया उदासीन अखाड़े के संतो में भी घमासान मच गया है।

Haridwar Kumbh 2027: Two factions of the Naya Udasin Akhara face off.दोनों धड़े खुल कर एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतर आए हैं। मामले को लेकर एक गुट ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष को शिकायती पत्र देते हुए न्याय दिलाने की बात कही है।

आप भी सुने – नया उदासीन अखाड़े के दोनों गुट आपस क्या लग्नरही आरोप

Haridwar Kumbh 2027: Two factions of the Naya Udasin Akhara face off.हरिद्वार में अखाड़ों के संतों ने एक दूसरे के खिलाफ खुली लड़ाई का ऐलान कर दिया है। हाल ही में अखाड़ा परिषद के दो फाड़ के बाद अब नया उदासीन अखाड़े के संत दो धड़ों में बंट गए हैं।

एक पक्ष के अखाड़ा परिषद के एक धड़े जबकि दूसरे पक्ष के संतों ने अखाड़ा परिषद के दूसरे धडे को समर्थन देते हुए एक दूसरे को खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पंजाब से हरिद्वार पहुंचे नया उदासीन अखाड़े के संतो के एक धड़े ने निरंजनी अखाड़े के समर्थन वाली अखाड़ा परिषद को समर्थन दिया। वहीं पूरे मामले में महंत रविन्द्र पुरी ने गृह मंत्रालय से जांच की मांग की है।

 

About The Author