September 18, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Haridwar vaishv bandhu samaj celebreated 9th founder day in Haridwar

हरिद्वार वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने बड़ी धूमधाम से मनाया नौवां स्थापना दिवस

हरिद्वार में वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने बड़ी धूमधाम से मनाया नौवां स्थापना दिवस

हरिद्वार। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग ने अपना नौवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर वैश्य समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

Haridwar vaishv bandhu samaj celebreated 9th founder day in Haridwar शंकर आश्रम के समीप स्थित एक होटल में पिंकी अग्रवाल एवं नीति मेहता के संयोजन में कुकिंग प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कुकिंग प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शोभा सिंघल एवं डॉ. अल्पना ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जोड़ी रश्मि एवं हिमानी रही।

दूसरे स्थान पर नीलम और रेनू, तीसरे स्थान पर पूजा और डेजी तथा चौथे स्थान पर निधि और भावना रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को संगठन की ओर से पुरस्कृत किया गया।

महिला विंग की अध्यक्ष ललितेश गुप्ता एवं महामंत्री ज्योति अग्रवाल ने संगठन की ओर से सभी अतिथियों एवं महिलाओं का हृदय से स्वागत किया।

अध्यक्ष ललितेश गुप्ता ने कहा कि वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र की महिला विंग समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। संगठन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों एवं बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के साथ लेखन एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

इसके अलावा निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग तथा जरूरतमंदों को भोजन एवं वस्त्र वितरण जैसे सेवा कार्य भी किए गए हैं।

महामंत्री ज्योति अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराने के साथ समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

इस अवसर पर अंजना गुप्ता, मृदुला शास्त्री, पूजा गोयल, संगीता गुप्ता, पूजा कंसल, सीमा अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल एवं नीति मेहता आदि उपस्थित रहे।

About The Author