संतों के स्टिंग ऑपरेशन पर भड़का अखाड़ा परिषद, कानूनी कार्यवाही की तैयारी
कुंभ से पहले सनातन को बदनाम करने की साजिश? AI से बनाए फर्जी वीडियो पर संत समाज में आक्रोश
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज बोले—सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक वीडियो की हो जांच, संत-अखाड़ों की छवि धूमिल करने वालों पर हो कार्रवाई
हरिद्वार। धर्म की राजधानी तीर्थनगरी हरिद्वार स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी की मां मनसा देवी चरण पादुका स्थल पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मां मनसा देवी
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉक्टर रविंद्रपुरी महाराज ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित आपत्तिजनक एवं भ्रामक वीडियो को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।
आप भी सुनिए आखिर अखाड़ा परिषद की नाराजगी की वजह क्या है?
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बयान जारी कर कहा कि हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में होने वाले कुंभ पर्वों को लेकर सनातन समाज और संत परंपरा को बदनाम करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित किए जाने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि तकनीक और विशेष रूप से AI का दुरुपयोग कर बनाए गए कथित फर्जी वीडियो से संतों, अखाड़ों और सनातन धर्म की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
AI तकनीक का दुरुपयोग कर सनातन को बदनाम करने का आरोप
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी वीडियो के वायरल होने मात्र से उसे सत्य नहीं मान लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विरोधी तत्व AI तकनीक का सहारा लेकर ऐसी सामग्री तैयार कर रहे हैं, जिससे जनता में भ्रम पैदा हो और संत समाज की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे।


More Stories
हरिद्वार कुंभ-2027 लोगों, थीम सॉन्ग को सीएम धामी ने किया लॉन्च
Agniveer भर्ती रैली – बी ई जी 5 से 23 अक्टूबर तक रुड़की में लगाएगी मेला
नेपाल त्रासदी में मदद के लिए आगे आए संत, 30 मिनट में जुटाए 38 लाख रुपए