Property News – लैंड फ्रोड मामलों में देहरादून सबसे आगे, हरिद्वार दूसरे नंबर पर
गढ़वाल मंडल की बात करें तो देहरादून में 74 तो हरिद्वार में 15 मामले जमीन से जुड़े धोखाधडी के सामने आए है जबकि चमोली में केवल 1 मामला समिति के पास है।
समिति ने 45 मामलों का किया निस्तारण तो 25 मामलों में एफआईआर दर्ज करने के आदेश।
हाल में ही लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की उच्च स्तरीय बैठक में आंकड़े आए सामने।
देहरादून। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की उच्चस्तरीय बैठक हुई।
इस दौरान समिति द्वारा लैंड फ्रॉड से संबंधित 20 लंबित एवं 105 नए मामलों सहित 125 मामलों सुनवाई की गई।
इस दौरान समिति द्वारा कुल 45 प्रकरणों का निस्तारण के साथ ही 24 मामलों में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
लैंड फ्रॉड समिति में दर्ज नए मामलों में सबसे अधिक 74 मामले देहरादून जनपद के है, जबकि हरिद्वार के 15, पौडी के 13, टिहरी के 2 तथा चमोली का 01 प्रकरण भी इसमें शामिल है।
गढ़वाल आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत भूमि धोखाधड़ी के मामलों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

More Stories
काली मंदिर क्षेत्र में वन भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप, जांच की मांग
Weather Forecast – 1 और 2 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत तीन नए कलाकारों को धामी सरकार ने दी छात्रवृत्ति