October 15, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Haridwar Education Dm Inspected school system

Haridwar Education -स्कूल की शिक्षा व्यवस्था परखने DM ka औचक निरीक्षण

जनपद की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ग्राउंड जीरो पर,

राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर परखी शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों से साझा किए अनुभव

हरिद्वार। जनपद की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने अपर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षाओं में पहुंचे तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों से गणित के सवाल भी पूछे, जिनका बच्चों ने सही उत्तर दिया।

Haridwar Education Dm Inspected school system विद्यार्थियों द्वारा सभी प्रश्नों के सही उत्तर देने एवं गणित के सवाल हल करने पर जिलाधिकारी ने उनका उत्साहवर्धन किया और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि की सराहना की।

जिलाधिकारी ने शिक्षिकाओ को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक Haridwar Education Dm Inspected school system जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चे किताबी ज्ञान के साथ दैनिक जीवन में उसका उपयोग करना भी सीख सकें।

उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी आवश्यक हैं।

Haridwar Education Dm Inspected school system जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन की स्थिति का निरीक्षण करते हुए पुराने भवन के स्थान पर नए विद्यालय भवन के निर्माण के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में खेल मैदान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलकूद के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने से उनमें शारीरिक क्षमता, अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इसके लिए विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं के विकास एवं शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

About The Author