मदन कौशिक की जन आशीर्वाद यात्रा के सहारे 2027 का दिखेगा ट्रेलर
को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के उपलक्ष्य में विधानसभा हरिद्वार द्वारा 22 मार्च को जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दी।
हरिद्वार में आयोजित बैठक होटल ली ग्रैंड में संपन्न हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
यह भी पढ़ें – मदन कौशिक की उत्तराखंड की राजनीति में दमदार वापसी की असली वजह
सुभाष चंद्र ने बताया कि यह जन आशीर्वाद यात्रा 22 मार्च को दोपहर 1:00 बजे आर्य नगर चौक से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख स्थानों—शंकर आश्रम, चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल, देवपुरा चौक, शिव मूर्ति, पोस्ट ऑफिस होते हुए पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया जाएगा। शाम को हर की पौड़ी पर मां गंगा के पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, अनिल कुमार, मंडल अध्यक्ष किशन बजाज सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
Haridwar Congress – रानीपुर कोतवाली पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जबरदस्त विरोध
Usha Breco चंडी देवी के रास्ते में गंदगी देखकर भड़के जमदग्नि, उषा ब्रेको और दुकानदारों पर बरसे
राष्ट्रीय लोक दल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में 2027 की ललकार