Madan Kaushik कैबिनेट मंत्री बन दमदार वापसी, विरोधी खेमे में बढ़ी हलचल
हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर ने अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए कैबिनेट मंत्री का पद हासिल कर लिया है।
उनकी इस वापसी ने जहां समर्थकों में उत्साह भर दिया है, वहीं विरोधी खेमे की चिंता भी बढ़ा दी है।
खासकर उन लोगों की जिन्होंने मदन विरोधी खेमे में शामिल होकर होली के बहाने अपना कद बढ़ाने और राजनीतिक जमीन हासिल करने की कोशिश की।
शायद यही वजह है कि विरोधी खेमे के धुरंधर मदन के स्वागत कार्यक्रम से दूर रहे।
हालांकि पिछले करीब चार वर्षों में मदन कौशिक का राजनीतिक प्रभाव कुछ कम होता नजर आ रहा था, जिसका फायदा उठाकर विरोधी गुट हरिद्वार की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा हुआ था।
लेकिन अब कैबिनेट में वापसी के साथ ही कौशिक ने एक बार फिर अपनी सियासी ताकत का एहसास करा दिया है।
🔹 विरोधी खेमे में बढ़ी बेचैनी
मदन कौशिक के मंत्री बनने के बाद विरोधी गुट में हलचल तेज हो गई है। जिन नेताओं ने पिछले कुछ समय में उनके खिलाफ मोर्चा खोला था, अब उनके सामने नई रणनीति बनाने की चुनौती खड़ी हो गई है।
🔹 दो नेताओं की बढ़ सकती है मुश्किल
खासतौर पर दो ऐसे नेता, जो कभी मदन कौशिक के करीबी माने जाते थे, अब सबसे ज्यादा असमंजस की स्थिति में हैं।
इन नेताओं ने हाल के समय में न सिर्फ मदन विरोधी रुख अपनाया, बल्कि हरिद्वार की राजनीति में अपना अलग वजूद बनाने की कोशिश भी की।
अब सवाल यह उठता है कि—
👉 क्या ये नेता फिर से समीकरण साधने की कोशिश करेंगे?
👉 या विरोध की राजनीति को और तेज करेंगे?
🔹 हरिद्वार की राजनीति में नया मोड़
मदन कौशिक की यह वापसी सिर्फ एक मंत्री पद तक सीमित नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे हरिद्वार की राजनीति में शक्ति संतुलन बदलने वाले बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।



More Stories
मदन कौशिक ने फिर दिखाया अपना राजनीतिक वजूद, तीसरी बार कैबिनेट में जगह
उत्तराखंड भाजपा के इस चेहरे को कुछ ही पलो में बड़ा संदेश दे गए अमित शाह
4 साल बेमिसाल में 9 साल की भाजपा सरकार का जिक्र कर गए अमित शाह